Brightfact

Latest India News - Cricket ,Bollywood ,crime,Entertainment ,politics ,Education ,Society ,Tech ,job ,india,sports,health,Etc

Sunday, 21 June 2020

सामने आया Mahesh Babu और SS Rajamouli की फिल्म का FIRST LOOK Poster तो खुशी से झूमे फैंस

साउथ सुपरस्टार महेश बाबू (Mahesh Babu) और ‘बाहुबली’ सीरीज के निर्देशक एसएस राजामौली (SS Rajamouli) जल्दी ही एक फिल्म के लिए हाथ मिलाने वाले हैं। इस बारे में खुद निर्देशक ने बीते दिनों बड़ा ऐलान किया था। लेकिन ये फिल्म क्या है और किस सब्जेक्ट पर है इसे लेकर खास जानकारी सामने नहीं आई है। अभी तक सामने आई जानकारी के मुताबिक सिर्फ इतना पता लगा है कि ये एक पीरियड ड्रामा फिल्म होने वाली है।


 इसके बाद से ही एक्टर के फैंस का क्रेज सांतवें आसमान पर है। हाल ही में लेकिन महेश बाबू के फैंस ने उन्हें लेकर एक फर्स्ट लुक पोस्टर भी बना डाला है। जो इस वक्त सोशल मीडिया पर धूम मचा रहा है। सामने आए इस फर्स्ट लुक पोस्टर में महेश बाबू राम के किरदार में दिख रहे है। इसी के साथ फैंस ने इस फिल्म का नाम भी रामायण ही रखा है।


इस फर्स्ट लुक पोस्टर को देखकर फैंस खुशी से झूम रहे हैं। खास बात ये है कि ये भी साफ हो गया है कि ये पोस्टर महेश बाबू के किस फैन ने बनाया है। एक्टर के चाहने वाले ने खुद ही ये बात सोशल मीडिया पर बताते हुए कहा है कि ये उनका अब तक का सबसे बेहतरीन काम है। इन ट्वीट्स को आप नीचे देख सकते हैं।

No comments:

Post a Comment