बॉलीवुड अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत(Sushant Singh Rajput) की आत्महत्या के लिए लोग सोशल मीडिया पर वंशवाद और खेमेबाजी को जिम्मेदार ठहरा रहे हैं। बिहार के कई अदालतों में सुशांत की आत्महत्या मामले को लेकर करण जौहर और एकता कपूर जैसे प्रोडूसर और निर्देशकों के खिलाफ मुकदमे दर्ज हुए हैं। वहीं अब बिहार की एक कोर्ट में सुशांत की कथित गर्लफ्रेंड रिया चक्रवर्ती(Rhea Chakraborty) के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया है।
याचिकाकर्ता कुंदन कुमार ने मुख्य न्यायिक जज मुकेश कुमार के समक्ष अपनी याचिका दायर की है। कुंदन कुमार मुजफ्फरपुर के रहने वाले हैं। इस याचिका पर 24 तारीख को सुनवाई होगी। वहीं इससे पहले भी मुजफ्फरपुर में एक और याचिका दायर की जा चुकी है। स्थानीय वकील सुधीर कुमार ने आदित्य चोपड़ा, करण जौहर, संजय लीला भंसाली और एकता कपूर के खिलाफ याचिका दायर की थी।
सोशल मीडिया पर लोग बॉलीवुड की कई दिग्गज और मशहूर हस्तियों पर सुशांत के करियर में रुकावट पैदा करने का आरोप लगा रहे हैं। वहीं अब लोग रिया पर भी सुशांत को मानसिक तनाव पहुंचाने के आरोप लग रहे हैं। बता दें कि, 18 जून को मुंबई पुलिस ने रिया से 9 घंटें तक लगातार पूछताछ की थी। इस दौरान पुलिस ने रिया से सुशांत के साथ उनकी पर्सनल लाइफ को लेकर सवाल पूछे। वहीं पुलिस ने रिया से सुशांत की प्रोफेशनल लाइफ को भी लेकर कई सवाल पूछे।
बता दें कि, 34 सुशांत ने 14 जून को अपने बांद्रा स्थित आवास पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। उनकी आत्महत्या की खबर से पूरे देश में शोक की लहर है और उनके फैंस काफी गुस्से में नजर आ रहे हैं। बॉलीवुड जगत से जुड़ी हर एक अपडेट के लिए बॉलीवुड बबल हिंदी के साथ बने रहियें।

No comments:
Post a Comment