Brightfact

Latest India News - Cricket ,Bollywood ,crime,Entertainment ,politics ,Education ,Society ,Tech ,job ,india,sports,health,Etc

Monday, 20 July 2020

पटना के बेघर मां-बच्चों के लिए पसीजा सोनू सूद का दिल, घर देने का किया वादा

लॉकडाउन में प्रवासी मजदूरों की मदद के लिए बॉलीवुड एक्टर सोनू सूद ने आगे आकर मदद की है। हजारों की संख्या में प्रवासी मजदूर अपने घरों के लिए पैदल ही निकल गए थे उसके बाद उनके दुख को कम करने के लिए सोनू सूद ने उनको घर पहुंचाने के लिए इंतजाम करवाया। हालांकि वह लगातार बेसहारा और मजबूर लोगों की मदद करने में जुटे हुए हैं। दरअसल पटना के बेघर परिवार की खबर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही थी जिसके बाद उन्होंने उस परिवार को घर देने का फैसला किया है।

बता दें कि सोनू को ट्विटर पर एक सोशल मीडिया यूजर ने पटना की एक तस्वीर ट्वीट करके लिखा, सर यह महिला के पति की मौत हो गई बाहर के पटना में रह रही थी मकान मालिक ने निकाल दिया है एक महीने से सड़कों के किनारे पड़ी 2 छोटे बच्चे भूख से बिलख रहे हैं मदद करें आप। सरकार से इन्हें उम्मीद नही कोई। सोनू सूद ने इस ट्वीट का तुरंत जवाब देते हुए लिखा, कल इस परिवार के सिर पर छत होगी। इन छोटे बच्चों के लिए एक घर ज़रूर होगा। सोशल मीडिया पर सोनू सूद की जमकर तारीफ इसके बाद हो रही है।

No comments:

Post a Comment