राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के कई हिस्सों में जोरदार बारिश हो रही है। लोगों को गर्मी से राहत मिली है। वहीं मौसम विभाग के मुताबिक, ओडिशा, हरियाणा, पंजाब, दिल्ली-एनसीआर, हिमाचल प्रदेश, जम्मू कश्मीर, गिलगित बाल्टिस्तान, मुजफ्फराबाद, गुजरात के कुछ हिस्सों, पूर्वी राजस्थान, पूर्वी उत्तर प्रदेश, बिहार के बाकी भागों, झारखंड और उत्तरी तेलंगाना के कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश होने के आसार हैं
दक्षिण-पश्चिमी और दक्षिणी मध्य प्रदेश, विदर्भ, मराठवाड़ा, रायलसीमा, तमिलनाडु और उत्तर-पूर्वी बिहार में भी सक्रिय मॉनसून के चलते कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश के बीच एक-दो स्थानों पर भारी बारिश हो सकती है।
अगले कुछ घंटों के दौरान तटीय कर्नाटक, दक्षिणी कोंकण गोवा, तटीय आंध्र प्रदेश, उत्तराखंड के कुछ हिस्सों, पश्चिम उत्तर प्रदेश, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल, सिक्किम, असम, अरुणाचल प्रदेश में मॉनसून व्यापक रूप में सक्रिय रहेगा और अधिकांश स्थानों पर हल्की से मध्यम और कुछ स्थानों पर भारी बारिश की उम्मीद है।
No comments:
Post a Comment