Brightfact

Latest India News - Cricket ,Bollywood ,crime,Entertainment ,politics ,Education ,Society ,Tech ,job ,india,sports,health,Etc

Friday, 12 June 2020

मशहूर एक्ट्रेस ने फिल्म इंडस्ट्रीज में होने वाले रात के डिनर का असली राज़ खोला

सोशल मीडिया पर हमेशा अपनी फोटोज से सुर्खिया बटोरने वाली एक्ट्रेस शर्लिन चोपड़ा एकबार फिर सुर्खियों में है। एक्ट्रेस शर्लिन चोपड़ा ने फिल्म इंडस्ट्री में कास्टिंग काउच पर अपनी बात बेबाकी से रखी है। उन्होंने बताया कि बॉलीवुड में काम के बदले उन्हें क्या-क्या सहना पड़ा है।शर्लिन चोपड़ा ने बताया कि जब वह अपने करियर की शुरुआत कर रही थीं तो उन्हें फिल्म मेकर ने आधी रात को 'डिनर' पर बुलाया था। फिल्म इंडस्ट्री में डिनर एक कोड वर्ड है।



शर्लिन ने बताया कि फिल्मों में काम करने से पहले वह काम के सिलसिले में निर्माताओं के पास जाती थीं। वह अपना पोर्टफोलिया उन्हें दिखातीं और अपनी मेहनत के जरिए काम की उम्मीद करती थीं। शर्लिन कहती हैं कि एक फिल्म निर्माता ने मुझे 'ओके' बोलने के बाद डिनर पर बुलाया। उस वक्त उन्हें लगा कि यह आम डिनर जैसा ही होगा, लेकिन उसने रात को 11 या 12 बजे आने के लिए कहा था।

शर्लिन ने कहा कि 'डिनर' से उन लोगों को असली मतलब कंप्रोमाइज होता था।ऐसा चार से पांच बार हो गया तो मैं समझी कि 'डिनर' का असल मतलब क्या होता है।'डिनर' का फिल्म इंडस्ट्री में मतलब है, 'मेरे पास आओ बेबी'।

गौरतलब है कि शर्लिन चोपड़ा अपनी ग्लैमरस अदा के कारण ज्यादा चर्चा में रहती हैं। वह सोशल मीडिया पर अक्सर अपनी तस्वीरें शेयर करती हैं। साल 2014 में शर्लिन और इस फिल्म 'कामसूत्र 3डी' के निर्देशक रूपेश पॉल के बीच झगड़े पर सुर्खियां बटोरी थीं।

No comments:

Post a Comment