Brightfact

Latest India News - Cricket ,Bollywood ,crime,Entertainment ,politics ,Education ,Society ,Tech ,job ,india,sports,health,Etc

Tuesday, 23 June 2020

सुशांत के लिए सलमान ने की थी ऐसी अपील, सिंगर सोना मोहापात्रा ने 'दबंग खान' के ट्वीट को बताया 'पीआर स्टंट'

बॉलीवुड की फेसम सिंगर सोना मोहापात्रा अक्सर अपने बयानों की वजह से चर्चा में रहती हैं। एक्टर सलमान खान को लेकर सोना कई बार अपनी भड़ास निकाल चुकी हैं। इसी बीच एक बार सलमान खान सिंगर के निशाने पर आ गए हैं। उन्होंने सोशल मीडिया पर सलमान खान की आलोचना की है। दरअसल, हाल ही में सलमान ने अपने फैंस से अपील की थी कि वह सुशांत सिंह राजपूत के फैंस का इस मुश्किल घड़ी में साथ दें। लेकिन सोना मोहापात्रा ने उनकी इस अपील को पीआर मूव बताया है।


सोना मोहापात्रा ने गुस्सा जाहिर करते हुए अपने ट्वीट में लिखा- 'पोस्टर बाॅय की ओर से एक 'बड़े दिल वाला' पीआर मूव। सच में उन्हें उन धमकियों के लिए मांफी मांगने की जरूरत नहीं थी,जो उनकी डिजिटल आर्मी ने इससे पहले भी दूसरों को डराने और धमकाने के लिए भेजा। हर बार जब वह बुरे फंसते हैं, तो अपने पिता को आगे कर देते हैं।' सोशल मीडिया पर सलमान के लिए सोना मोहापात्रा का यह ट्वीट तेजी से वायरल हो रहा है।



जानकारी के लिए बता दें कि सुशांत के सुसाइड करने के बाद से उनके फैंस के बीच बॉलीवुड के कुछ कलाकारों और निर्माता-निर्देशकों को लेकर काफी गुस्सा है। यही वह वजह है कि बहुत से लोग सोशल मीडिया पर सलमान खान, आलिया भट्ट, और करण जौहर की आलोचना कर रहे हैं। वहीं इन स्टार्स के फैंस भी जवाब में अपना गुस्सा जाहिर कर रहे हैं।



ऐसे में सलमान खान ने अपने फैंस को शांति रहने की अपील की और कहा कि सुशांत सिंह राजपूत के फैंस का साथ दें। सलमान ने ट्वीट कर कहा था-'मैं अपने सभी फैंस से गुजारिश करता हूं कि वह सुशांत के फैंस के साथ खड़े रहे और गलत भाषा का इस्तेमाल ना करें। भावनाओं को समझने की कोशिश करें। इस मुश्किल समय में सुशांत के परिवार का सहारा बने। किसी अपने का चले जाना बहुत दुख देने वाला होता है।'

No comments:

Post a Comment