Brightfact

Latest India News - Cricket ,Bollywood ,crime,Entertainment ,politics ,Education ,Society ,Tech ,job ,india,sports,health,Etc

Sunday, 14 June 2020

हसीन जहां के साथ 'मोहम्मद शमी' की बोल्ड तस्वीर ने मचाया हड़कंप, तेज गेंदबाज ने आखिरकार तोड़ी चुप्पी

हसीन जहां हाल ही में सोशल मीडिया पर 'मोहम्मद शमी' जैसे दिख रहे शख्स के साथ बेहद बोल्ड तस्वीर डाली, जिसे देख फैंस काफी हैरान रह गए। हालांकि कुछ का मानना है कि फोटो में शमी का कोई हमशक्ल है।
माना जा रहा है कि हसीन ने अपने संदेश के जरिए मोहम्मद शमी पर ही निशाना साधा है, लेकिन कुछ लोगों का मानना है कि ये उनकी नई फिल्म का पोस्टर है और उनके साथ दिख रहा शख्स शमी नहीं बल्कि उनके ही जैसा दिखने वाला कोई अभिनेता है।



हसीन जहां ने इंस्टाग्राम पर शेयर अपनी इस बोल्ड तस्वीर के कैप्शन में लिखा है, 'कल तू कुछ नहीं था तो मैं पाक थी, आज तू कुछ बन गया तो मैं नापाक हो गई, झूठ बुर्का डालकर बेपर्दा सच हो नहीं सकता। मगरमच्छ के आंसू कुछ दिनों का ही सहारा होता है, क्रिकेटर शमी अहमद के साथ'
अब मोहम्मद शमी ने इस मामले पर चुप्पी तोड़ दी है। उन्होंने हसीन जहां के सभी आरोपों को निराधार बताया है। शमी ने कहा कि हसीन जहां अपने आरोपों को साबित करके दिखाएं। इसके साथ ही तेज गेंदबाज ने दोहराया कि उनका अब उनका हसीन से कोई मतलब नहीं है।


हसीन जहां सोशल मीडिया पर अपने पोस्ट और तस्वीरों के लेकर सुर्खियों में रहती हैं। इससे पहले भी हसीन जहां इंस्टाग्राम पर फोटोशूट के वीडियो और कई सारी तस्वीरें शेयर कर चुकी हैं।

No comments:

Post a Comment