Brightfact

Latest India News - Cricket ,Bollywood ,crime,Entertainment ,politics ,Education ,Society ,Tech ,job ,india,sports,health,Etc

Sunday, 14 June 2020

सुशांत सिंह राजपूत सुसाइड: मरने से पहले एक्टर ने मां के लिए लिखा था आखिरी पोस्ट

बॉलीवुड को न जाने किसकी नजर लग गई है। एक के बाद एक कर बॉलीवुड के चमकते सितारे बुझते जा रहे हैं। बॉलीवुड के सफर कलाकारों में शामिल एक्टर सुशांत सिंह राजपूत ने मुंबई स्थित अपने फ्लैट में फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। बांद्रा स्थित फ्लैट में सुशांत की लाश पंखे से लटकी मिली। सुशांत उस फ्लैट में अकेले रहते हैं। अभिनेता की मौत से बॉलीवुड सदमे में है।

मां के लिए लिखा आखिरी पोस्ट

बेहद हंसमुख और जिंदादिल स्वभाव के सुशांत के इस कदम से हर कोई हैरान है। सोशल मीडिया पर बहुत कम एक्टिव रहने वाले सुशांत ने हाल ही में अपनी मां के लिए आखिरी पोस्ट लिखा था। वो पोस्ट उनका आखिरी पोस्ट था, अपनी मां के बेहद करीब रहने वाले सुशांत पिछले 6 महीने से डिप्रेशन में थे, लेकिन वो ऐसा कदम उठा लेंगे इसका किसी को अंदाजा नहीं था।


मां के बेहद करीब थे सुशांत

अपनी मां के लिए पोस्ट में सुशांत का भावुक मन छलक कर सामने आया। अपनी मां के लिए उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पेज पर भावुक पोस्ट लिखा। सुशांत ने लिखा कि धुंधला अतीत आंसुओं के रूप में वाष्प बनकर उड़ रहा है, मुस्कुराहट को उकेरते असीमित सपने और क्षणभंगुर जीवन, दोनों के बीच सामंजस्य कर रहा है। मां... सुशांत अपनी मां के बेहद करीब थे, लेकिन उन्हें अपनी मां का ज्यादा प्यार नहीं मिल सका। वो 16 साल के थे तभी उनकी मां का देहांत हो गया। इससे पहले भी उन्होंने अपनी मां के लिए भावुक पोस्ट सोशल मीडिया पर लिखे थे। उन्होने अपने एक इंटरव्यू के दौरान कहा था कि उनके लिए सबसे मुश्किल वक्त था, जब उनकी मां का देहांत हुआ था।

No comments:

Post a Comment