Brightfact

Latest India News - Cricket ,Bollywood ,crime,Entertainment ,politics ,Education ,Society ,Tech ,job ,india,sports,health,Etc

Tuesday, 16 June 2020

सुशांत सिंह राजपूत की मौत पर क्रिकेट खिलाड़ियों ने किया दुख प्रकट, विराट कोहली ने कही यह बात

बॉलीवुड अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत के निधन पर भारतीय क्रिकेट टीम के अन्य खिलाड़ियों ने दुख प्रकट किया है आइए जानते हैं क्या कहा उन्होंने....


सुशांत सिंह राजपूत के निधन से खेल जगत को भी गहरा सदमा लगा है. भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली ने ट्विटर पर लिखा है कि,"सुशांत सिंह राजपूत के बारे में सुनकर बहुत दुःखी हूं. इस खबर को स्वीकार करना मुश्किल है. भगवान उनकी आत्मा को शांति दे, उनके परिवार और दोस्तों को ताकत दे.’।

भारतीय क्रिकेट टीम के कोच रवि शास्त्री सुशांत सिंह के निधन से बेहद दुखी नजर आएं उन्होंने ट्वीट किया की,"‘सुशांत सिंह राजपूत के इस तरह अचानक चले जाने से हैरान हूं. ऐसी जिंदगी जिसमें इतनी संभावनाएं हों, इस तरह से जाना, उनके परिवार और फैंस के प्रति मेरी संवेदनाएं।

हरभजन सिंह को अभी भी सुशांत सिंह के निधन की खबर पर विश्वास नही हो रहा है.उन्होंने ट्वीट किया कि"प्लीज कहिए कि ये ‘फेक’ न्यूज है. सुशांत राजपूत के जाने की खबर पर विश्वास नहीं कर सकता. उनके परिवार के प्रति संवेदनाएं. बहुत दुख हुआ।

वीरेंद्र सहवाग ने ट्वीट में लिखा कि, ‘जिंदगी नाजुक है, हम नहीं जानते कि कौन किस दौर से गुजर रहा है. दयालु रहिए.सुशांत सिंह राजपूत.ओम शांति।

No comments:

Post a Comment