Brightfact

Latest India News - Cricket ,Bollywood ,crime,Entertainment ,politics ,Education ,Society ,Tech ,job ,india,sports,health,Etc

Tuesday, 23 June 2020

जब रिया के बर्थडे पर सुशांत ने दिया था खास गिफ्ट, अब सिर्फ यादें बची हैं

सुशांत सिंह राजपूत अब इस दुनिया में नहीं रहे। उनके अचानक चले जाने से उनका परिवार, फिल्म इंडस्ट्री और उनके करीबी दोस्त सदमे में हैं। किसी को यकीन नहीं हो रहा है कि सुशांत अब नहीं रहे। सुशांत की डेथ के मामले में पुलिस उनकी कथित गर्लफ्रेंड रिया चक्रवर्ती से पूछताछ कर चुकी हैं। रिया ही थीं जो पिछले एक साल से भी ज्यादा समय से सुशांत के साथ थी। पिछले साल इन्हीं दिनों दोनों के अफेयर की खबरें सुर्ख़ियों में थीं। दोनों की लद्दाख़  ट्रिप की तस्वीरें सोशल मीडिया पर छाई हुई थीं। उससे भी खास सुशांत का रिया के लिए स्पेशल गिफ्ट।


रिया 1 जुलाई को अपना बर्थडे मनाती हैं। उन्होंने अपना पिछला जन्मदिन सुशांत के साथ ही मनाया था। इस खास मौके पर सुशांत ने अपनी लेडी लव को बेहद ही खूबसूरत प्लैटिनम पेंडेंट गिफ्ट किया था जिसे रिया हमेशा पहने रहना चाहती हैं। इसी समय दोनों लद्दाख़ घूमने भी गए थे। यहां दोनों की चोरी तब पकड़ी गई जब दोनों ने ही एक ही बच्चे के साथ फ़ोटो पोस्ट की।


सुशांत और रिया पिछले कुछ वक़्त तक साथ लिव इन में रहे। लेकिन सुशांत की बिगड़ती तबियत को देख रिया ने उनकी बहन को उनके साथ रहने के लिए बुला लिया। कोई नहीं जानता था सुशांत इस तरह से डिप्रेशन से गुज़र रहे हैं कि खुद को खत्म कर लेंगे। उनका इलाज चल रहा था। लेकिन अचानक आई उनकी डेथ की खबर ने सभी को बड़ा सदमा दे दिया।

No comments:

Post a Comment