Brightfact

Latest India News - Cricket ,Bollywood ,crime,Entertainment ,politics ,Education ,Society ,Tech ,job ,india,sports,health,Etc

Tuesday, 23 June 2020

रिया चक्रवर्ती ने किया खुलासा, इस वजह से छोड़ा था सुशांत का घर

एक्टर सुशांत सिहं राजपूत के सुसाइट के बाद में देश में उनके फैन्स सन्न है। वही पुलिस ने सुशांत सिहं राजपूत के मौत में केस दर्ज कर उनके करीबियों से पुछताछ कर रही है। वही रिया चक्रवर्ती ने पुलिस को बताया है कि सुशांत सिंह राजपूत से उनकी मुलाकात साल 2013 में हुई थी, जहां वो उस वक्त “शुद्ध देशी रोमांस”  फ़िल्म कर रहे थे। उस समय रिया अपनी फिल्म “मेरे डैड की मारूति” नाम की फ़िल्म कर रही थी।

रिया चक्रवर्ती ने बताया कि, “दोनों ही फिल्मों के सेट आसपास थे और वहीं दोनों पहली बार मिले थे, जिसके बाद समय-समय पर अलग-अलग पाटियों में दोनों की मुलाकात होती रही। फिर एक पार्टी के दौरान दोनों की दोस्ती हो गई, जिसके बाद रिया और सुशांत ने एक-दूसरे से फोन नम्बर्स शेयर किए। उसके बाद मुलाकातों का दौर चला”।

रिया पुलिस को आगे बताती है कि दोनों एक-दूसरे के संपर्क में थे, लेकिन बाद में साल 2017-18 के दौरान दोनों ने साथ ही एक प्रोडक्शन हाउस से अलग होकर इंडिपेंडेंट (स्वतंत्र) अलग-अलग बैनर के साथ काम करना तय किया, उसके बाद दोनों रिलेशनशिप में चले गए।

रिया ने सुशांत के डिप्रेशन होने को लेकर बताती है कि सुशांत अपनी अंदरूनी परेशानी से जूझ रहे थे, लेकिन वो कभी कुछ शेयर नहीं करते थे। ज्यादा परेशान होने पर सुशांत एकांत में चले जाते या फिर सबसे दूर हटकर पुणे के पावना में स्थित के फार्म हाउस पर रहने के लिए चले जाते थे। उनके बढ़ते डिप्रेशन की वजह से वो डॉक्टर के पास गए और वहां से उनकी दवाए शुरू की गई थी। लेकिन पिछले कुछ दिनों से सुशांत ने दवाए छोड़ दी थी।

रिया के मुताबिक, 6 जून को वो डिप्रेशन में थे और उन्होंने रिया को कहा कि वो उन्हें अकेला छोड़कर चली जाए, जिसके बाद सुशांत की स्थिती को देखते हुए रिया बिना सवाल-जवाब किए उनके अपार्टमेंट से निकल चली गई, यह सोचकर कि शायद कुछ दिनों में सब ठीक हो जाएगा। रिया को लगा कि उन्हें खुद को अकेले रहने और खुद के बारे में सोचने का मौका देना चाहिए, इसलिए रिया वहां से चली गई।

गौरतलब है कि 14 जून को सुशांत के आत्महत्या की खबर सामने आई थी, जिसमें सब को झकझोर करके रख दिया।

सुशांत सिंह राजपूत की मौत के बाद इंडस्ट्री में नेपोटिज्म और गुटबाजी को लेकर नई बहस छिड़ गई है। अब सोनू निगम ने एक वीडियो में कहा है कि अगर जल्द ही म्यूजिक इंडस्ट्री में भी गुटबाजी खत्म नहीं हुई तो संभव है कि यहां भी आत्महत्या की खबर सुनाई दे।

No comments:

Post a Comment