सुशांत सिंह राजपूत अपने पैट एनिमल डॉगी फज से बेपनाह प्यार करते थे। उनके निधन के बाद ऐसी कई सारी फोटोज और वीडियोज सामने आई है जिनमें वो अपने पैट एनिमल पर जमकर प्यार लुटा रहे हो। सुशांत सिंह राजपूत ने 14 जून को अपने बांद्रा स्थित घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। इसके बाद से उनके चाहने वाले उनके प्रति अपना दुख जता रहे हैं।
इस बीच अचानक सोशल मीडिया पर सुशांत सिंह राजपूत के प्यारे डॉग फज के निधन की खबरों के सामने आने से फैंस को करारा झटका लगा था। हालांकि बाद में सुशांत सिंह राजपूत के करीबी लोगों ने सोशल मीडिया पर फैली इन खबरों को बकवास बताया है।
इस बीच सुशांत सिंह राजपूत और उनके डॉगी फज्ज की एक बेहद प्यारी पेंटिंग सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। इस फोटो में सुशांत सिंह राजपूत फोटोफ्रेम के जरिए अपने डॉगी फज से प्यार जता रहे है। वायरल हुई इस तस्वीर में सुशांत सिंह राजपूत और फज के बीच एक बेहद प्यारा बॉन्ड दिख रहा है। इस तस्वीर को आप नीचे देख सकते हैं।

No comments:
Post a Comment