Brightfact

Latest India News - Cricket ,Bollywood ,crime,Entertainment ,politics ,Education ,Society ,Tech ,job ,india,sports,health,Etc

Saturday, 27 June 2020

Corona Virus medicine: देश के इन 5 राज्‍यों को सबसे पहले भेजी गई कोरोना वायरस की दवा

कोविड-19 की जेनेरिक दवा कोविफोर को देश के 5 राज्‍यों में भेज दी गई है। हैदराबाद की कंपनी हेटरो (Hetero) ने पिछले कई महीनों से प्रयोग हो रहे रेमडेसिवीर (Remdesivir) का जेनेरिक वर्जन कोविफोर (COVIFOR) के नाम से तैयार किया है। मिली जानकारी के अनुसार कंपनी ने 20 हजार वायल की पहली खेप देश की राजधानी दिल्‍ली, महाराष्‍ट्र, तमिलनाडु और गुजरात जैसे 5 सबसे ज्यादा कोरोना संक्रमित राज्‍यों (corona infected states) में भेजी हैं। बता दें कि तेलंगाना की राजधानी हैदराबाद, जहां ये कंपनी स्थित है, वहां भी कोविफोर दवा (Covifor) की पहली खेप कोरोना वायरस के उपचार में प्रयोग होगी। हेटरो के द्वारा जारी किए गए एक रिपोर्ट के मुताबिक, कोविफोर दवा का 100 मिलीग्राम का वायल करीब 5,400 रुपये में मिलेगा। कंपनी ने आने वाले 20-25 दिनों में करीब 1 लाख वायल बनाने का लक्ष्य सेट (Target) किया है।


बता दें कि, अभी यह इंजेक्‍शन (Corona virus injection) हैदराबाद में कंपनी की फॉर्म्‍युलेशन फैसिलिटी में तैयार किया जा रहा है। वहीं दवा का ऐक्टिव फार्मास्‍यूटिकल इन्‍ग्रीडिएंट यानी API आंध्र प्रदेश के विशाखापट्नम में तैयार हो रहा है। मिली जानकारी के अनुसार दवा की अगली खेप इंदौर, भोपाल, लखनऊ, कोलकाता, पटना,  रांची, भुवनेश्‍वर, गोवा, त्रिवेंद्रम, कोच्चि और विजयवाड़ा भेजी जाएगी।


दवा कंपनी सिप्‍ला (Cipla) ने भी कोरोना वायरस (corona virus) के इलाज में प्रयोग हो रहे रेमडेसिवीर बनाने वाली अमेरिकन कंपनी Gilead Sciences Inc के साथ एग्रीमेंट साइन किया है। दवा कंपनी सिप्‍ला (Cipla) भी यह दवा बनाएगी और बेचेगी। इस मामले पर कंपनी का कहना है कि उसकी दवा की कीमत 5,000 रुपये से भी कम होगी। बता दें कि भारत में ऐलोपैथिक दवाओं के रेगुलेटर, ड्रग कंट्रोलर जनरल ऑफ इंडिया (DGCI) ने हेटरो और सिप्‍ला, दोनों को कोरोना वायरस संक्रमितों (corona virus cases in India) पर रिस्‍ट्रक्‍टेड इमर्जेंसी प्रयोग के लिए दवा बनाने और बेचने की परमिशन दे दी है।

No comments:

Post a Comment