Brightfact

Latest India News - Cricket ,Bollywood ,crime,Entertainment ,politics ,Education ,Society ,Tech ,job ,india,sports,health,Etc

Thursday, 2 July 2020

क्राइम पेट्रोल की एक्ट्रेस ने किया सुसाइड, आखिरी व्हाट्सएप स्टेटस लिखा-‘सबसे बुरा होता है सपनों का मर जाना

दोस्तों महामारी कोरोना के चले पुरे देश में लॉकडाउन की वजह से लोग के काम बंद पड़े है और सभी अपने अपने घरो में कैद है, ऐसे में मध्यप्रदेश के इंदौर शहर में सोमवार-मंगलवार की दरमियानी रात को टीवी एक्ट्रेस प्रेक्षा मेहता ने फांसी लगाकर जान दे दी। परिवार के लोगों का कहना है कि प्रेक्षा को लॉकडाउन में काम नहीं मिल रहा था। इसी निराशा में उन्होंने अपने आप को खत्म कर लिया। पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।


खबरों के अनुसार ये घटना इंदौर शहर के बजरंग नगर में हुई। प्रेक्षा मुंबई में टीवी सीरियल्स में काम करती थी। क्राइम पेट्रोल सीरियल के कई एपिसोड में भी उन्होंने अभिनय किया था। उनके पिता के मुताबिक लॉक डाउन होने के कारण प्रेक्षा घर आ गई थी। मुम्बई में जिस तरह कोरोना को प्रकोप लगातार बढ़ता जा रहा है, उसे आशंका थी कि लंबे समय तक काम नही मिलेगा। इसी डिप्रेशन में आकर उसने यह कदम उठाया।


टीवी सीरियल के अलावा प्रेक्षा थिएटर के लिए भी काम करती थी। थिएटर में उसकी शुरुआत अभिजीत वाडकर, संतोष रेगे और नगेंद्र सिंह राठौर के नाट्य ग्रुप ‘ड्रामा फैक्टरी’ से हुई। मंटो का लिखा नाटक ‘खोल दो’ उनका पहला प्ले था। इसको मिले जबरदस्त रिस्पॉन्स के बाद वो ‘खूबसूरत बहू, बूंदें, राक्षस, प्रतिबिंबित, पार्टनर्स, हां, थ्रिल, अधूरी औरत’ जैसे नाटकों में काम कर चुकी थीं। उन्हें अभिनय के लिए तीन राष्ट्रीय नाट्य उत्सवों में फर्स्ट प्राइज मिला था। एकल नाट्य ‘सड़क के किनारे” में जानदार अभिनय के लिए भी उन्होंने अवॉर्ड जीता था।

प्रेक्षा के डिप्रेशन का अंदाजा मौत से ठीक पहले के उनके व्हाट्सएप स्टेटस से भी मिलता है, जिसमें उन्होंने लिखा था, सबसे बुरा होता है सपनों का मर जाना। कोरोना वायरस के चलते जारी लॉकडाउन की वजह से मुंबई में फिल्म और सीरियल्स की शूटिंग फिलहाल बंद है। प्रेक्षा मेहता जैसी कई लड़कियां है जिन्हें काम की चिंता है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और पता कर रही है कि प्रेक्षा की मौत का कोई और राज तो नहीं है।

No comments:

Post a Comment